सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Patient Dies After Surgery Balrampur Hospital Family Creates Uproar Alleges Negligence

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का जमकर हंगामा; लापरवाही का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिवार ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। मरीज की हालत बिगड़ने पर समय से इलाज न मिलने की शिकायत की गई। 

Lucknow Patient Dies After Surgery Balrampur Hospital Family Creates Uproar Alleges Negligence
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार दोपहर मरीज की मौत हो गई। परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की शिकायत भी अस्पताल प्रशासन से की गई है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Trending Videos


हरदोई के माझ गांव, मल्लावा निवासी विनोद शर्मा (55) को पेट फूलने की शिकायत पर 14 अप्रैल को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। पत्नी रानी शर्मा के मुताबिक, डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन करने की बात कही। इसके लिए छह यूनिट खून भी चढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साले सूरज के मुताबिक शनिवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया। मरीज को न्यू बिल्डिंग के वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। आरोप है कि रविवार को मरीज की हालत बिगड़ने लगी। कई बार कहने के बावजूद कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया। स्टाफ ठीक होने की बात कहकर टालता रहा। 

नाक में पड़ी नली निकल गई उसे भी किसी ने ठीक नहीं किया। हालात बिगड़ने पर देर शाम मरीज को एसएसबी बिल्डिंग के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कराया गया। आरोप है यहां भी किसी ने ठीक से नहीं देखा। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे मरीज की मौत हो गई। 

परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अस्पताल निदेशक डॉ. कविता आर्या के मुताबिक, मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही के आरोप सही मिले तो संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed