सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: People, enraged by the power crisis, took to the streets... blocked roads, protested

Lucknow: बिजली संकट से बिलबिलाई जनता सड़क पर उतरी... लगाया जाम, प्रदर्शन, कर्मचारियों ने अभद्रता की

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 20 May 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

राजाजीपुरम। इलाके के पाल तिराहा उपकेंद्र से जुड़े 1500 घरों की बिजली सोमवार रात 12 घंटे तक गुल रही। इससे गुस्साए लोगों ने रात 12 से 2:30 बजे तक प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।

Lucknow: People, enraged by the power crisis, took to the streets... blocked roads, protested
फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर सोमवार रात पहुंचे उपभोक्ता व मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट से बेहाल जनता अब सड़क पर उतरने लगी है। फैजुल्लागंज में सोमवार देर रात पांच घंटे तक बिजली न आने से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता और कर्मचारियों से अभद्रता की। उधर, राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बिजली गुल होने के विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

Trending Videos


फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता, कर्मचारियों से अभद्रता
फैजुल्लागंज में अन्ना मार्केट के पास की कॉलोनियों के करीब 15 हजार उपभोक्ता सोमवार को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से परेशान रहे। मेहंदी लॉन के पास 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर और एमडी लॉन क्षेत्र में 250-250 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज बार-बार उड़ते रहे। ओवरलोडिंग से ककौली का फीडर भी लगातार ट्रिप करता रहा, जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया गर्म कि प्रदर्शनकारी जबरन कर्मियों को फ्यूज बांधने के लिए पकड़कर ले गए, जिससे काम में व्यवधान पड़ा। कर्मियों से अभद्रता भी की, जबकि तीन रात उपकेंद्र पर रुककर समस्याओं का निदान करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 48 डिग्री पारे के साथ यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म, आज गर्मी और लू का रेड अलर्ट; सरकार ने भी जारी की चेतावनी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने बैरंग वापस लौटाए


उधर, जानकीपुरम जोन में भी हालात खराब रहे। ओवरलोड के कारण एबीसी केबल जलने से जीपीआरए उपकेंद्र से जुड़ी आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। सेक्टर-6, 4 और 5, जानकीपुरम विस्तार तथा सरस्वतीपुरम में एबीसी केबल जलने की घटनाएं सामने आईं। आदिलनगर स्थित अशरा हॉस्पिटल क्षेत्र में भी एबीसी केबल गर्म होकर जल गई।

फैजुल्लागंज में बिजली संकट पर भड़के विधायक
गुडंबा। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में तीन दिन से बरकरार बिजली संकट पर विधायक डॉ. नीरज बोरा भड़क गए और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार और अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता को तलब कर नाराजगी जताई और आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आम जनता को अव्यवस्था का सामना करना पड रहा है। उन्होंने बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली चोरी के मामलों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

राजाजीपुरम में हंगामा, 1500 घरों की गुल बिजली 12 घंटे बाद हो सकी बहाल

Lucknow: People, enraged by the power crisis, took to the streets... blocked roads, protested
आरडीएसओ इलाके में बिजली की समस्या के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amar ujala

राजाजीपुरम। इलाके के पाल तिराहा उपकेंद्र से जुड़े 1500 घरों की बिजली सोमवार रात 12 घंटे तक गुल रही। इससे गुस्साए लोगों ने रात 12 से 2:30 बजे तक प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। हालांकि, विरोध-प्रदर्शन के बाद भी बिजली मंगलवार सुबह 11:30 बजे आई। इस कारण लोग सुबह पानी के लिए भी तरस गए।

उपभोक्ताओं ने बताया कि सरीपुरा, कनक सिटी, काला पहाड़ और कैम्पवेल रोड के एक्जान स्कूल के आसपास के करीब 1500 घरों की बिजली रात 11 बजे अचानक ठप हो गई। काफी देर बाद भी बिजली नहीं आई तो उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने मोहान रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के अफसरों को फोन किया, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। ढाई बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया घर भेजा। सुधीर अवस्थी, मो. शफीक, सज्जन बाजपेयी और अमित जायसवाल ने बताया कि 12 घंटे बाद बिजली लौटी। इस दौरान जेई मनीराम सिंह व एसडीओ को कई बार कॉल लगाई गई, पर किसी ने फोन नहीं उठाया।

उपकेंद्र से भागे कर्मचारी

बिजली संकट से गुस्साए लोगों ने मंगलवार रात नौ बजे राजाजीपुरम और एफसीआई उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। राजाजीपुरम उपकेंद्र के कर्मचारी भाग गए। लोगों ने पुराने सी ब्लॉक सहित आसपास की बिजली को बंद करवा दिया और फिर उपकेंद्र के सामने की सड़क जाम कर दी। पुलिस ने इन्हें खदेड़ा तो आलमबाग तेजीखेड़ा फ्लाईओवर के पास सड़क जाम कर दी। पुलिस ने वहां भी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। एफसीआई उपकेंद्र पर भी हंगामा हुआ। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। आरडीएसओ के सूर्यनगर, विक्रम नगर, धाँदा खेड़ा, तेजी खेड़ा, पारा का कुछ हिस्सा, देवपुर, मर्दन खेड़ा और कानपुर हरदोई रिंग रोड का कुछ हिस्सा बिना बिजली के था।

दो बार जला ट्रांसफार्मर : सरीपुरा के भुइयन देवी मंदिर के पीछे 630 केवी ट्रांसफार्मर से रात 11 बजे लपटें निकलने लगीं। मरम्मत के दो घंटे बाद यह दोबारा जल गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे केतन विहार के चित्रांश स्कूल के पास 630 केवी ट्रांसफार्मर में खराबी से इलाके के 200 घरों में चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed