{"_id":"6a211985f1a255bf3909c230","slug":"lucknow-security-agency-supervisor-shoots-himself-with-licensed-revolver-dies-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
मृतक के भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि संदीप सिंह शराब के नशे में थे। इसी दौरान उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। संदीप सिंह निजी सुरक्षा संस्था श्री राम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।
मृतक संदीप सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-सी, सबोली में एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने बुधवार रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान सेक्टर-सी, सबोली निवासी संदीप सिंह (52) के रूप में हुई है। मृतक के भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि संदीप सिंह शराब के नशे में थे। इसी दौरान उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केजीएमयू में ढाई करोड़ के दवा घोटाले का खुलासा, जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारियां
Trending Videos
ये भी पढ़ें - इकाना में दिखेगा रोहित-कोहली का जलवा, अफगानिस्तान मैच के लिए 15 जून को आएगी टीम; टिकट बिक्री शुरू
संदीप सिंह निजी सुरक्षा संस्था श्री राम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम।सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का लग रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रभारी विकासनगर ने बताया कि जांच के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है।
मृतक के परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात कही है। जिसके कारण मृतक तनाव में रहते थे। मृतक संदीप ने तीन दिन पहले फेसबुक पर अपनी एक फोटो अपलोड की थी, जिसमे उन्होंने लिखा था कि हा हा हा मैं हूं आपका भाई ख्यालों में याद रखना।