सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Admission in universities and colleges till July 25

UP: विवि-कॉलेजों में 25 जुलाई तक प्रवेश, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया शैक्षिक कैलेंडर

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 04 Jun 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

विषम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक हफ्ते का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। 27 जुलाई से यह इंडक्शन प्रोग्राम शुरू होगा। 27 जुलाई से ही नवप्रवेशित छात्रों की कक्षाएं शुरू होंगी।
 

UP: Admission in universities and colleges till July 25
- फोटो : Lucknow University वेबसाइट से
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सेमेस्टर प्रणाली वाले संस्थानों में 10 जून 2027 व वार्षिक परीक्षा प्रणाली वाले संस्थानों में 15 जून 2027 तक परीक्षा परिणाम जारी करने की डेडलाइन तय की गई है।

Trending Videos


उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विषम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक हफ्ते का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। 27 जुलाई से यह इंडक्शन प्रोग्राम शुरू होगा। 27 जुलाई से ही नवप्रवेशित छात्रों की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केजीएमयू में ढाई करोड़ के दवा घोटाले का खुलासा, जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारियां
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से किए सवाल, प्रशासक नियुक्त करने पर उठाया सवाल


31 अक्तूबर तक इन विषय सेमेस्टर के छात्रों की पढ़ाई होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 नवंबर तक चलेंगी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक सेमेस्टर की परीक्षाएं चलेंगी। 15 दिन का जाड़े की छुट्टियां 21 दिसंबर से लेकर तीन जनवरी 2027 तक होंगी। तीन जनवरी को परीक्षा परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed