सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Teenage girl's body found in Gomti River; maternal uncle alleges she was forcibly taken away in a car

Lucknow: गोमती नदी में मिली किशोरी की लाश, मौसा बोले- कुछ लोग जबरन कार में बैठाकर ले गए थे; पुलिस ने पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में एक किशोरी का शव गोमती नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे जबरन कार में ले जाया गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे।

Lucknow: Teenage girl's body found in Gomti River; maternal uncle alleges she was forcibly taken away in a car
गोमती नदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज इलाके में ननिहाल में रह रही एक किशोरी का शव बृहस्पतिवार सुबह गोमती नदी में पीपा पुल के किनारे उतराता मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos

 
पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने ननिहाल में बड़े भाई, मामा व मौसी के साथ रही थी। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसकी देखरेख नानी के पास थी, जिनकी कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद किशोरी की जिम्मेदारी मामा और मौसी पर आ गई थी। मृतका की पढ़ाई भी कुछ समय पहले बंद हो गई थी और वह घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई के मुताबिक, बुधवार रात उसकी बहन को मौसा अपनी बाइक से दवा लेने के लिए ले गया था। कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया कि रास्ते में कुछ लोग मारपीट कर किशोरी को जबरन कार में बैठाकर ले गए हैं।  पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर रात भर आसपास के इलाके में तलाश की। इस दौरान गोमती नदी किनारे किशोरी के कपड़े पड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई।

रात भर चला चला सर्च ऑपरेशन

रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को सुबह दोबारा खोजबीन के दौरान नदी में उसका शव पीपा पुल के किनारे उतराता मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने मौसा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुराचार के बाद हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। 


पुलिस ने संदेह के आधार पर मौसा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed