सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Traffic will be diverted in the old city due to the farewell prayers, from 10 am to 3 pm.

लखनऊ: अलविदा की नमाज के कारण पुराने शहर में बदला रहेगा यातायात, सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक रहेगा बदलाव

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

अलविदा की नमाज के चलते शुक्रवार को लखनऊ के पुराने शहर में सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद में नमाज के कारण कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा। इमरजेंसी वाहनों को छूट दी जाएगी, जबकि कुछ जगहों पर प्रदर्शन भी प्रस्तावित है।

Lucknow Traffic will be diverted in the old city due to the farewell prayers, from 10 am to 3 pm.
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अलविदा की नमाज के कारण शुक्रवार को पुराने शहर में यातायात बदला रहेगा। अलग अलग मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करेंगे। मुख्य रूप से दोपहर 12.30 बजे आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा और दोपहर एक बजे टीले वाली मस्जिद पर नमाज अदा की जाएगी। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को निकलवाएगी।

Trending Videos

जानें डायवर्जन प्लान

  • सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से पक्के पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेंगे। ये डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर आठ, निरालानगर से आईटी चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से सामान्य यातायात पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर की नहीं जा सकेगा। यह पक्कापुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पुल होकर जाएगा।
  • हरदोई रोड, बालागंज से आने वाला यातायात बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जा सकेगा।
  • कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाडा, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर मंदिर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क चौराहे से नया पुल होकर जा सकेगा। 
  • नींबू पार्क चौराहे से सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जाएगा। 
  • नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेगा। यह चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जाएगा।
  • चौक तिराहा से सामान्य यातायात नींबू पार्क चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्राॅस होकर जाएगा।
  • मेडिकल क्रॉस चौराहे से यातायात फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज चौराहा या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।
  • शाहमीना तिराहे से सामान्य यातायात पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज, या डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएगा।
  • डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें व अन्य वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये आईटी, कपूरथला, पूरनिया होकर जाएंगे। 
  • शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें पक्का पुल, बड़ा इमामबाडा की ओर नहीं जाएंगी। ये शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल काॅलेज, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed