सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim

UP Big News: अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश ,यूपी की बहू बनीं मोनालिसा; शिखा गौतम का IAS बनने का दावा झूठा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : पीटीआई

UP की बहू बनी मोनालिसा, केरल में फरमान से की शादी, इस जिले से है पति का परिवार

महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। यह शादी केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। मोनालिसा के पति फरमान खान उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।
फरमान के पिता एक साधारण किसान हैं। शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे मोनालिसा को निजी फैसला बता रहे हैं तो कुछ इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- नकली संतों का अंत होने जा रहा है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम यहां पर आशीर्वाद लेने के लिए आए थे क्योंकि असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। जब हमारी सरकार थी तो हमने डेयरी बनवाई थी जिससे गरीबों का लाभ हो और गायों की भी देखभाल हो लेकिन भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
shikha upsc rank - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'मैंने सिर्फ नाम देखा, रोल नंबर नहीं, वो दूसरी', UPSC में 113वीं रैंक का दावा करने वाली शिखा की कहानी पलटी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुलंदशहर की एक युवती शिखा  परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि यह दावा गलत था। उत्साह में, शिखा ने परिणाम सूची में केवल अपना नाम देखा और रोल नंबर की जांच नहीं की, जिसके कारण यह भ्रम उत्पन्न हुआ। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
आईएएस अभिषेक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद से प्रभावी होगा आदेश; कार्मिक मंत्रालय के पास जाएगी रिपोर्ट

प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल करने का फैसला किया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि इस बारे में मीडिया को नियुक्ति विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रेस्टोरेंट के पनीर में निकले मांस के टुकड़े, ग्राहक ने किया हंगामा, धर्म भ्रष्ट करने का आरोप

बरेली के फरीदपुर कस्बा स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी में मांस के टुकड़े मिलने का आरोप लगाकर ग्राहक ने हंगामा कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक पर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला परा ठाकुरान गढ़ी निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त के साथ फरीदपुर बड़े बाइपास पर भूरेखां गौटिया स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी और रोटी ऑर्डर की। आरोप लगाया कि खाना खाने के दौरान पनीर में मांस के टुकड़े निकले। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने बृहस्पतिवार दोपहर प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं, जिससे प्रबंधक और उप प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर वहां से भाग गया। दोहरे हत्याकांड की वारदात मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित प्लांट में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh meets Avimukteshwarananda, Monalisa becomes UP's daughter-in-law; Shikha Gautam's claim
पकड़े गए छह आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मसूरी के नाहल से छह लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिसबल तैनात

पुलिस, एटीएस और आईबी की टीम ने गुरुवार को गाजियाबाद के मसूरी स्थित नाहल गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शावेज (20), जुनैद (23), फरदीन (22), इकराम (36), फजलू (48) और जावेद (45) शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed