सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Truck rams into tractor-trolley from behind in front of petrol pump; driver dies.

Lucknow: पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

चावल व गेहूं लादकर बंगला बाजार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।

Lucknow: Truck rams into tractor-trolley from behind in front of petrol pump; driver dies.
दुर्घटना के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के निगोहां थानांतर्गत लालपुर गांव स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और ट्रैक्टर में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए।  



पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 4 बजे निगोहां पुलिस को सूचना मिली कि रायबरेली से लखनऊ जाने वाली लेन पर दो वाहनों की टक्कर में तीन लोग घायल हैं। चौकी प्रभारी कस्बा अनूप तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि चावल व गेहूं लादकर बंगला बाजार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक रायबरेली बछरांवा के अमावां निवासी संतोष कुमार 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


ट्रैक्टर पर सवार मायाराम (60), रामहेतु (55) को मामूली चोटें आईं। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के दौरान ट्रक चालक रामबाबू (26) निवासी लालताखेड़ा निगोहां ट्रक में ही फंस गया था जिनको पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। पुलिस दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से थाने ले आयी। हादसे के बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनुप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed