सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 12 Enemy Properties Across Five Districts Auctioned for ₹2.04 Crore

UP: पांच जिलों की 12 शत्रु संपत्तियां 2.04 करोड़ रुपये में नीलाम, इन जिलों की संपत्तियों की लगी बोली

समीउद्दीन नीलू, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पांच जिलों की 12 संपत्तियों में बिजनौर की पांच, पीलीभीत की तीन, एटा की दो और बाराबंकी मुजफ्फरनगर की एक-एक संपत्ति की नीलामी हुई। वहीं, लखनऊ की एक संपत्ति की नीलामी नहीं हो सकी।
 

UP: 12 Enemy Properties Across Five Districts Auctioned for ₹2.04 Crore
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी फॉर इंडिया (सीईपीआई) की ओर से प्रदेश के पांच जिलों की 12 संपत्तियां 2.4 करोड़ रुपये में नीलाम की गईं। नीलाम हुईं यह संपत्तियां कृषि भूमि हैं। सोमवार को हुई इस नीलामी में लखनऊ की एक, पीलीभीत की तीन, एटा की छह, अयोध्या तीन, मुजफ्फरनगर दो, बांदा की दो, सुल्तानपुर की एक, बिजनौर की 10, बाराबंकी की एक, कौशांबी की 22 तथा मुरादाबाद की चार संपत्तियां शामिल थीं। इनमें से पीलीभीत में स्थित हरहरपुर में दो व तरैनी तिरकुनियां में एक संपत्ति की नीलामी करीब 30.91 लाख रुपये में हुई। इस संपत्ति की बेस वैल्यू 11 लाख रुपये निकाली गई थी।



इसी तरह एटा में स्थित 9.81 लाख रुपये बेस वैल्यू वाली दो संपत्तियों 17.61 लाख में बिकी। 26.65 लाख बेस वैल्यू की मुजफ्फरनगर स्थित एक संपत्ति 26.85 लाख में बिकी। जबकि बिजनौर की पांच संपत्तियां अपने बेस वैल्यू 17.92 लाख रुपये में ही बिकी। इस तरह सभी 12 संपत्तियों की नीलामी 2,04,12000 रुपये में हुई। जबकि इनकी बेस वैल्यू 1.65 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में एक संपत्ति 18 करोड़ रुपये की, नहीं हो सकी नीलाम
लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के जुगौर में स्थित 11690 वर्ग मीटर कृषि भूमि शत्रु संपत्ति है। जिसकी बेस वैल्यू करीब 18 करोड़ रुपये है लेकिन इस संपत्ति को खरीदने के लिए किसी ने भी नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। जिसके कारण संबंधित संपत्ति की बिक्री नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
Trending Videos


उपसचिव अभिरक्षक शत्रु संपत्ति कार्यालय राजेंद्र कुमार का कहना है कि शत्रु संपत्ति की यह नीलामी एनिमी प्रॉपर्टी एक्ट 1968 व वर्ष 2017 के संशोधनों के तहत की जा रही है। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार की पूर्व स्वीकृति से शत्रु संपत्तियों के निस्तारण का प्रावधान है। हालही में इससे पहले प्रदेश में करीब 300 शत्रु संपत्तियों की नीलामी की जा चुकी है। जो संपत्तियां नीलामी से शेष रह गई हैं उन्हें भी शीघ्र नीलाम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed