{"_id":"6a5c52aa066b9c3f79094bac","slug":"lucknow-unclaimed-patient-dragged-himself-along-the-floor-at-civil-hospital-no-one-even-came-to-check-on-him-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सिविल अस्पताल में फर्श पर घिसटता रहा लावारिस मरीज, कोई देखने तक नहीं आया, गंदगी में सांस लेना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सिविल अस्पताल में फर्श पर घिसटता रहा लावारिस मरीज, कोई देखने तक नहीं आया, गंदगी में सांस लेना मुश्किल
Sun, 19 Jul 2026 09:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:59 AM IST
सार
सिविल अस्ताल के लावासिर वार्ड में इतनी गंदगी है कि सांस लेना तक मुश्किल है। वहीं, फर्श में कीड़े रेंग रहे है। चलने-फिरने में असमर्थ मरीज फर्श पर घिसट-घिसट कर बाथरूम की तरफ जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा लावारिस मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल अस्पताल के लावारिस वार्ड में मरीजों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार को इस वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक बुजुर्ग मरीज फर्श पर घिसटता दिखा। मरीज के पास फर्श पर कीड़े रेंग रहे थे। वार्ड में इतनी बदबू थी कि वहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में लावारिस मरीजों के इलाज के लिए चार बेड का पद्मश्री डॉ. एससी राय वार्ड बना है। शनिवार को एक लावारिस मरीज यहां भर्ती किया गया। स्टाफ मरीज को बेड पर लिटाकर चला गया। चलने-फिरने में असमर्थ मरीज फर्श पर घिसट-घिसट कर बाथरूम की तरफ जा रहा था। वार्ड में भर्ती दो अन्य लावारिस मरीजों ने बताया कि यहां रोजाना डॉक्टर नहीं आते। ऐसे में इलाज भगवान भरोसे है। लावारिस व सामान्य मरीजों के लिए एक ही बाथरूम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 24 साल तक चलता रहा अपहरण का मुकदमा, आरोपी ने पीड़िता से कर ली थी शादी, दोनों के तीन बच्चे भी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरोपी टिन्नू ने कहा- चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार, जब हम जेल में तो वो क्यों है बाहर
लावारिस वार्ड के बाथरूम में गंदगी होने से सामान्य मरीजों को दिक्कत आ रही है। तीमारदार आशा ने बताया कि लावारिस वार्ड से होकर बाथरूम में जाना पड़ता है। जहां बदबू से सांस लेना भी दूभर है।
सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि मामले में मुझे जानकारी नहीं है। लावारिस वार्ड में डॉक्टर राउंड पर जाते हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।