लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे आठ दिवसीय दीक्षोत्सव में तीसरे दिन सोमवार को छह प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें पुस्तक समीक्षा, चित्रकारी, पोस्टर निर्माण, शास्त्रीय एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद शामिल रहे। सांस्कृतिकी के निदेशक प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में समीक्षाएं प्रस्तुत की गईं। चित्रकारी प्रतियोगिता का विषय हमारी प्राचीन विरासत था। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में लखनऊ के स्वतंत्रता सेनानी या काकोरी ट्रेन एक्शन विषय दिए गए। शास्त्रीय एकल नृत्य में विद्यार्थियों ने कथक प्रस्तुतियां दीं। प्रश्नोत्तरी का आयोजन शिवेंद्र और उनके दल ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं का परिणाम 30 जुलाई को जारी होगा।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा