{"_id":"69a54a7a61599e93ea0a8c28","slug":"lucknow-zoo-to-remain-closed-from-today-till-march-4-imambara-to-remain-locked-till-march-3-find-out-why-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: आज से लेकर चार मार्च तक बंद रहेगा चिड़ियाघर, तीन मार्च तक इमामबाड़े पर लगे रहेंगे ताले; जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: आज से लेकर चार मार्च तक बंद रहेगा चिड़ियाघर, तीन मार्च तक इमामबाड़े पर लगे रहेंगे ताले; जानिए वजह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Lucknow Zoo to be closed: होली के मौके पर लखनऊ का चिड़ियाघर आज से लेकर चार मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेगा। उधर खामनेई की मौत की वजह से इमामबाड़ा तीन मार्च तक बंद रहेगा।
तीन दिन बंद रहेगा इमामबाड़ा।
- फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
विस्तार
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) होली पर्व पर तीन दिन बंद रहेगा। इस अवधि में दर्शक चिड़ियाघर नहीं घूम सकेंगे। चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल के अनुसार, सोमवार को चिड़ियाघर में सार्वजनिक अवकाश रहता है। जबकि, मंगलवार और बुधवार को होली पर्व पर छुट्टी की गई है। 5 मार्च को प्राणी उद्यान पूर्व की तरह खुलेगा।
Trending Videos
तीन मार्च तक बंद रहेगी भूलभुलैया
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय की ओर से तीन दिन तक शोक व प्रदर्शन का एलान किया गया है। एहतियात के तौर पर बड़ा इमामबाड़ा (भूलभुलैया) और छोटा इमामबाड़ा तीन मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। एडीएम (पूर्वी) महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने तीन दिन तक शोक और प्रदर्शन का एलान किया है। उनकी धार्मिक भावनाओं, शांति व पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च के बाद दोनों इमामबाड़े पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने लखनऊ में बढ़ाई गई चौकसी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
खामेनेई की हत्या के विरोध में इमामबाड़ा इलाके में गम और गुस्से का इजहार करते शिया समुदाय के लो
- फोटो : संवाद
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामनेई की हत्या पर शिया समुदाय में आक्रोश को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह से प्रदर्शन के कारण सभी थानेदारों व एसीपी को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है। चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला और वजीरगंज के कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
एलआईयू भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों के अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी संभ्रांत लोगों से संपर्क में हैं और उन लोगों से वार्ता की जा रही है।
एलआईयू भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों के अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी संभ्रांत लोगों से संपर्क में हैं और उन लोगों से वार्ता की जा रही है।
