{"_id":"69a550d9e1d3871b5a0a12d1","slug":"lucknow-lucknow-plunges-into-silence-over-khamenei-s-death-imambara-closed-police-deployed-everywhere-phot-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: खामनेई की मौत पर सन्नाटे में डूबा लखनऊ, बंद किया गया इमामबाड़ा, चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खामनेई की मौत पर सन्नाटे में डूबा लखनऊ, बंद किया गया इमामबाड़ा, चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:13 PM IST
सार
Khamenei death: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद से लखनऊ में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार देर रात तक इमामबाड़े के बाहर हजारों लोग जमा रहे।
विज्ञापन
1 of 9
खामनेई की हत्या पर लखनऊ में उबाल।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार रात पुराने लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा इलाका एक बार फिर गम और आक्रोश का केंद्र बन गया। रात आठ बजे से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का इमामबाड़ों की ओर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। रात में दो बजे तक लोग वहां जमा रहे।
Trending Videos
2 of 9
खामनेई की हत्या के विरोध में इमामबाड़ा इलाके में प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहले छोटा इमामबाड़ा पहुंचे। वहां से सभी जुलूस की शक्ल में बड़ा इमामबाड़ा परिसर और आसपास के इलाकों में एकत्र हो गए। भीड़ में घटना को लेकर जबरदस्त गुस्सा दिखाई दिया। प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजराइल के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
खामनेई की हत्या के विरोध में इमामबाड़ा इलाके में प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
इस दौरान मौलाना यासूब अब्बास, टीले वाली मस्जिद के मौलाना फजरुल रहमान, फरीदुल हसन और मौलाना सैफ अब्बास समेत कई धर्मगुरु और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इमामबाड़ा परिसर देर रात तक लोगों की मौजूदगी और नारों से गूंजता रहा।
4 of 9
गम और गुस्से का इजहार करते शिया समुदाय के लोग।
- फोटो : संवाद
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय की ओर से तीन दिन तक शोक व प्रदर्शन का एलान किया गया है। एहतियात के तौर पर बड़ा इमामबाड़ा (भूलभुलैया) और छोटा इमामबाड़ा तीन मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
5 of 9
खामनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
एडीएम (पूर्वी) महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने तीन दिन तक शोक और प्रदर्शन का एलान किया है। उनकी धार्मिक भावनाओं, शांति व पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च के बाद दोनों इमामबाड़े पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।