फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's golden dominance continues.

Lucknow News: लखनऊ का स्वर्णिम दबदबा कायम

Sun, 02 Aug 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's golden dominance continues.
केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेतेे खिलाड़ी।
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल आयोजित राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण समेत कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के बालिका सब जूनियर (32 किग्रा से कम) में लखनऊ की आशना राय ने स्वर्ण व सीतापुर की अरिका आजाद ने रजत पदक जीता। गाजियाबाद की अनवी सिंह व जौनपुर की नित्या श्री सिंह को कांस्य पदक मिले।
विज्ञापन

बालिका सब जूनियर (47 किग्रा से अधिक) में गोरखपुर की अर्शिता दुबे ने स्वर्ण, कानपुर की अद्रिका त्यागी ने रजत जबकि लखनऊ की अनैशा सिंह व प्रयागराज की ईशा देवी ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (53 किग्रा से कम) में लखनऊ के अविरल सिंह ने स्वर्ण, प्रयागराज के अनय यादव ने रजत और चंदौली के शिवम निषाद व सहारनपुर के समर चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

कैडेट बालिका (47 किग्रा से कम) में लखनऊ की रिया कश्यप ने स्वर्ण व लखनऊ की ही काव्या दिवाकर ने रजत पदक जीता। वाराणसी की समृद्धि व आजमगढ़ की खुशी कुमारी को कांस्य पदक मिले। कैडेट बालिका (55 किग्रा से कम) में लखनऊ की इशिता ने स्वर्ण, कानपुर की अनन्या कटियार ने रजत और जौनपुर की ऋद्धि गुप्ता व बरेली की शांभवी परमार ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट बालिका (59 किग्रा से अधिक) में लखनऊ की नव्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जामाया। बरेली की अतुल्या श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। आगरा की शिवानी व प्रयागराज की नविका गुप्ता को कांस्य पदक मिले।
जूनियर बालक (48 किग्रा से कम) में सहारनपुर के अभिनव कुमार ने स्वर्ण, लखनऊ के चंदन कुमार ने रजत और प्रयागराज के आर्यन चौरसिया व मुरादाबाद के कुमार शांतनु ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालिका व्यक्तिगत पूमसे में भी लखनऊ का दबदबा रहा जहां पीहू शाक्य ने स्वर्ण व काव्या दिवाकर ने रजत पदक जीते जबकि अंबेडकरनगर की अंजल व लखनऊ की अवनी त्रिवेदी ने कांस्य पदक जीते।
सब जूनियर बालिका (20 किग्रा से कम) में सभी पदक मेजबान लखनऊ के नाम रहे जहां अनिका गुप्ता ने स्वर्ण, अनन्या कश्यप ने रजत जबकि इंदु यादव व मनिका कुशवाहा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कैडेट बालिका टीम पूमसे में लखनऊ की वेदांशी पाठक, काव्या दिवाकर और अक्षिता मिश्रा की टीम ने स्वर्ण जीता। इसमें लखनऊ की ही परी गौड़, मानवी पाण्डेय और अलंकृता पाण्डेय की टीम ने रजत जबकि लखीमपुर की अविका शर्मा, अनन्या मौर्या व अदिति कश्यप की टीम ने कांस्य पदक जीता।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed