सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MA studies will be conducted in Buddhist Research Institute, 30 seats approved

Lucknow News: बौद्ध शोध संस्थान में होगी एमए की पढ़ाई, 30 सीटें मंजूर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
MA studies will be conducted in Buddhist Research Institute, 30 seats approved
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में सत्र 2026-27 से परास्नातक (एमए) की पढ़ाई शुरू होगी। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने पालि, बौद्ध अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषयों में एमए कोर्स को स्वीकृति दे दी है। तीनों विषयों में दस-दस सीटें हैं, जिनमें कुल 30 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
Trending Videos

संस्थान प्रदेशभर में भगवान बुद्ध से जुड़ी विरासत के संरक्षण और संस्कृति के उत्थान के लिए काम कर रहा है। गोमतीनगर स्थित परिसर में संस्थान बौद्ध संस्कृति एवं इतिहास से संबंधित पाठ्यक्रम भी चलाता है। यहां पालि, बौद्ध अध्ययन और प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में स्नातक के पाठ्यक्रम पहले से चलाए जा रहे हैं। इसके बाद परास्नातक के लिए विद्यार्थियों को अन्य संस्थानों में जाना पड़ता था। इसी आवश्यकता को देखते हुए बौद्ध शोध संस्थान ने एमए के लिए प्रस्ताव भेजा था। संस्थान में इन तीनों विषयों में स्नातक (यूजी) में भी नए प्रवेश लिए जाएंगे। स्नातक के लिए 60 सीटें जोड़ी गई हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 15 मई से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्थान परिसर में ही चलेंगी कक्षाएं

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि भातखंडे संस्कृति विवि की कार्यपरिषद ने एमए कोर्स के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। परास्नातक का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। स्नातक के साथ इसकी कक्षाएं भी परिसर में ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed