सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: New twist in the Ram Mandir donation case; double murder in 25 seconds; Energy Minister up

UP Big News: राम मंदिर दान प्रकरण में नया मोड़, 25 सेकंड में डबल मर्डर; UPPCL चेयरमैन पर भड़के ऊर्जा मंत्री

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 11 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

Major News from UP: New twist in the Ram Mandir donation case; double murder in 25 seconds; Energy Minister up
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं। 

Major News from UP: New twist in the Ram Mandir donation case; double murder in 25 seconds; Energy Minister up
राम मंदिर दान प्रकरण। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राम मंदिर दान प्रकरण में नया मोड़, एक और महंत की एंट्री

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि की हेराफेरी का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गया है। भाजपा नेता रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को इस संबंध में एक शिकायती पत्र भेजा था। इस प्रकरण ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र सोमवार को अचानक अयोध्या पहुंचे थो, उन्होंने बंद कमरे में एक बैठक की, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: New twist in the Ram Mandir donation case; double murder in 25 seconds; Energy Minister up
पेट्रोल पंप की छत उड़ी - फोटो : अमर उजाला

बरेली में आंधी से पेट्रोल पंप की छत उड़ी, सैकड़ों खंभे और पेड़ गिरे

बरेली में बुधवार रात करीब 10 बजे 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। आंधी के कारण दो सौ से अधिक पेड़ गिर गए। 125 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी का सबसे ज्यादा असर शहर की बुनियादी सुविधाओं पर पड़ा। शाहजहांपुर सड़क पर स्थित भारत पेट्रोल पंप की छत उड़ गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: New twist in the Ram Mandir donation case; double murder in 25 seconds; Energy Minister up
Baghpat Double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

25 सेकंड में डबल मर्डर, दिल में धंसी गोली

बागपत के बड़ौत के टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या तीन-तीन गोली मारकर की गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल के पेट में दो और जांघ में एक गोली मिली है, जबकि बेटे विकास अग्रवाल के कंधे में लगी गोली दिल में धंसी मिली। वहीं उसको दो गोली लगने के बाद बाहर निकल गई थीं। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: New twist in the Ram Mandir donation case; double murder in 25 seconds; Energy Minister up
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

'विभाग से जुड़ी जानकारी मुझे टीवी चैनल से मिलती है', ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल चेयरमैन को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में ऊर्जा मंत्री और यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नाराजगी जताई है और जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: New twist in the Ram Mandir donation case; double murder in 25 seconds; Energy Minister up
बच्चे का शव निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मासूम की मौत पर उठे सवाल, मां ने कबूला जुर्म

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर फूल गांव में सात महीने के मासूम रुद्रांश की मौत का मामला सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। बच्चे की मौत के बाद दफनाए गए शव को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। मामले में मां पर ही अपने बेटे की हत्या का आरोप है। अब चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों की पुष्टि करेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed