सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: A wave of faith surged during the summer holidays, with 4.90 lakh devotees visiting the temple in

राम मंदिर: गर्मियों की छुट्टियों में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिनों में 4.90 लाख भक्तों ने किए दर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Ayodhya Ram Temple: स्कूलों में चल रही गर्मियों के अवकाश का सीधा असर राम मंदिर में उमड़ने वाले भीड़ पर देखा जा सकता है। बीते पांच दिनों में करीब पांच लाख लोग यहां दर्शन को आए। 

Ram Temple: A wave of faith surged during the summer holidays, with 4.90 lakh devotees visiting the temple in
अयोध्या में उमड़ रही है इन दिनों भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी में इन दिनों श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। बीते पांच दिनों में ही करीब 4.90 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। जून माह में श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक हुई बढ़ोतरी ने एक बार फिर अयोध्या को देश के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्रों में शामिल कर दिया है।



मई के अंत तक श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना 70 से 80 हजार रहती थी, लेकिन जून के प्रथम सप्ताह से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में यह संख्या और बढ़ जा रही है। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को और सुचारु बनाया गया है। कतार प्रबंधन, पेयजल, छाया, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। पर्यटन विशेषज्ञ अविवि के प्रोफेसर विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि मई-जून में देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में परिवार धार्मिक यात्राओं को प्राथमिकता देते हैं और अयोध्या उनकी पहली पसंद बनकर उभरी है। बेहतर सड़क, रेल और हवाई संपर्क ने भी यात्रियों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। आगामी सावन और अन्य प्रमुख पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा पूछताछ और बुकिंग अयोध्या के लिए

स्थानीय ट्रैवल कारोबार से जुड़े पंकज का कहना है कि जून माह में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण गर्मी की छुट्टियां हैं। इस बार छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा पूछताछ और बुकिंग अयोध्या के लिए हुई है। पहले लोग वैष्णो देवी, हरिद्वार या अन्य तीर्थस्थलों की यात्रा को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब अयोध्या परिवारों की पहली पसंद बन गई है। बड़ी संख्या में लोग पारिवारिक टूर पैकेज के तहत अयोध्या पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु वाराणसी और प्रयागराज के साथ अयोध्या को जोड़कर धार्मिक सर्किट यात्रा भी कर रहे हैं। दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में समूह यात्राएं अयोध्या आ रही हैं। होटल बुकिंग, टैक्सी सेवाओं और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

श्रद्धालुओं की संख्या

Ram Temple: A wave of faith surged during the summer holidays, with 4.90 lakh devotees visiting the temple in
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
7 जून-96,958
8 जून-98,655
9 जून-1,16,689
10 जून-97,542
11 जून-81,000 (शाम पांच बजे तक)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed