सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants opened fire after overtaking an Ertiga car on the Sitapur Highway and fled after snatching a woman

Lucknow: सीतापुर हाईवे पर आर्टिगा कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने की फायरिंग, महिला का पर्स लूटकर फरार

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 11 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बदमाशों ने सलहे से तीन राउंड फायरिंग कर आर्टिगा कार का पहिया पंचर कर दिया। कार में बैठी महिला का बैग लूटकर फरार हो गए। जिसने काफी कैश था।

Miscreants opened fire after overtaking an Ertiga car on the Sitapur Highway and fled after snatching a woman
मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

ऊबर कंपनी की अर्टिगा कार बुक कर डालीगंज से बख्शी का तालाब वैष्णवी होटल जा रही फैमिली की महिला को स्विफ्ट सवार तीन बदमाशों ने बख्शी का तालाब हनुमान मंदिर के सामने दूसरी तरफ हाइवे पर ओवरटेक कर रोक लिया।


इसके बाद असलहे से तीन राउंड फायरिंग कर आर्टिगा कार का पहिया पंचर कर दिया। कार में बैठी महिला का बैग लूटकर फरार हो गए। जिसने काफी कैश था। यहां पर घटना के चंद समय बाद ही एक होंडा सिटी कार आई और फैमिली को बैठकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर बख्शी का तालाब एसीपी और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे सीसीटीवी कैमरो की जांच शुरू की है। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

अर्टिगा कार मालिक के पार्टनर गोंडा निवासी अभिनव मिश्रा ने बताया कि आर्टिगा कार महराजगंज निवासी विशाल गौड़ चला रहा था। आर्टिगा को उबर ऐप से आयुष के द्वारा बुक किया गया था। जिसमें 4 लोग सवार थे जिसमें एक महिला भी थी। यह डालीगंज से बख्शी का तालाब जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया घटना संदिग्ध है जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed