{"_id":"6a4376f91072243a0603e960","slug":"mayawati-terms-theft-of-offerings-from-ram-mandir-very-serious-matter-says-politicizing-it-is-not-right-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को मायावती ने बताया बेहद गंभीर मामला, बोलीं- इसका राजनीतिकरण करना ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को मायावती ने बताया बेहद गंभीर मामला, बोलीं- इसका राजनीतिकरण करना ठीक नहीं
Tue, 30 Jun 2026 01:27 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:27 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने इसका राजनीतिकरण न करने की नसीहत दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया। साथ ही इसका राजनीतिकरण न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर बयान जारी किया। इसमें कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, हेराफेरी और गलत इस्तेमाल के बारे में रोज़ाना आ रही मीडिया रिपोर्ट्स बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। लेकिन, इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना भी सही नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को लेकर कोई शिकायत न हो। देश के अन्य मशहूर और प्रसिद्ध मंदिरों में चंदे और चढ़ावे का हिसाब-किताब रखने के लिए अपनाई जाने वाली व्यवस्था को अपनाना चाहिए। साथ ही इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाना उचित होगा।
विज्ञापन