{"_id":"69c0582cc31d4dc89f073d95","slug":"mobile-robbery-accused-arrested-in-encounter-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1656994-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोबाइल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोबाइल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसका साथी भाग निकला।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश आशियाना किला मोहम्मदी का रहने वाला अर्जुन रावत है। शुक्रवार को अर्जुन ने साथी आदी के साथ मिलकर सेनानी विहार में कार शोरूम के पास भदरुख निवासी प्रीति का झपट्टा मारकर मोबाइल लूटा था। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई थी। रविवार रात इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह और एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल चेकिंग कर रहे थे।
वृंदावन सेक्टर-14 नहर के पास पुलिस को दो संदिग्ध बाइक से आते दिखे। उन्हें रुकने के लिए इशारा किया गया तो बदमाशों ने रफ्तार बढ़ा दी और फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक गोली अर्जुन के लगी। आदी भाग निकला। अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, लूट का मोबाइल और बाइक बरामद कर ली गई है।
Trending Videos