सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav Younger Son Prateek Yadav Death Age 38 Akhilesh Singh Yadav Aparna Yadav News in Hindi

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 13 May 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Singh Yadav Step Brother Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Mulayam Singh Yadav Younger Son Prateek Yadav Death Age 38 Akhilesh Singh Yadav Aparna Yadav News in Hindi
Prateek Yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ी खबर है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। प्रतीक 38 साल के थे। शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पत्नी अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं का लखनऊ के सिविल अस्पताल में जमा होना शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

Mulayam Singh Yadav Younger Son Prateek Yadav Death Age 38 Akhilesh Singh Yadav Aparna Yadav News in Hindi
अस्पताल से निकलता प्रतीक का शव। - फोटो : अमर उजाला।
जिम के मालिक थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव का अपना रियल एस्टेट और जिम का बिजनेस था। प्रतीक यादव लखनऊ स्थित 'फिटनेस प्लैनेट' जिम के मालिक थे। वो जीव आश्रय नामक संस्था का भी संचालन करते थे। इसके अलावा रियल स्टेट का काम भी करते थे।

प्रतीक देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार के छोटे बेटे थे। प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई की थी।

Mulayam Singh Yadav Younger Son Prateek Yadav Death Age 38 Akhilesh Singh Yadav Aparna Yadav News in Hindi
अपर्णा यादव व प्रतीक यादव। - फोटो : instagram
सैफई में आयोजित भव्य समारोह में हुआ था विवाह
प्रतीक यादव (38) और अपर्णा यादव (36) का प्रेम-विवाह 4 दिसंबर 2011 को मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में बेहद भव्य समारोह में हुआ था। इससे पहले दोनों के बीच लगभग 10 साल तक रिश्ता रहा। स्कूली दिनों में शुरू हुई यह दोस्ती प्रेम में बदली और फिर यादव परिवार की चर्चित शादी बनी थी। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे। 



'प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है'

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि "प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें..."
 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।

'उन्हें सुबह 5:55 बजे मृत अवस्था में लाया गया था'

प्रतीक यादव की मृत्यु पर सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडे ने कहा कि "उन्हें सुबह 5:55 बजे मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।"
 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!
 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे। 
 

'यह एक बहुत ही दुखद घटना है'

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, BJP नेता अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही दुखद घटना है... ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। भगवान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।"
 

प्रतीक के निधन पर बोले अखिलेश

अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। अब वह हमारे बीच नहीं रहे। यह अत्यंत दुख की बात है। बचपन से ही वह अपनी सेहत और शारीरिक तंदुरुस्ती को लेकर बहुत सचेत रहते थे, और जीवन में आगे बढ़ने तथा एक सार्थक योगदान देने की आकांक्षा रखते थे। 

 

स्वाभाविक रूप से हम कानून के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे, कानूनी प्रावधान जो भी निर्देश देंगे, और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। 

 

उस समय भी, मैंने उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखने और अपने व्यवसाय के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। कभी-कभी व्यवसाय में होने वाले नुकसान के कारण लोग गहरे मानसिक कष्ट में डूब जाते हैं। अब वह हमारे साथ नहीं हैं। हमारे लिए जो भी कानूनी रास्ते उपलब्ध होंगे, हम उनका सहारा लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed