सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Munawar Rana's daughter was given triple talaq and thrown out of the house.

Lucknow News: मुनव्वर राना की बेटी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Munawar Rana's daughter was given triple talaq and thrown out of the house.
विज्ञापन
लखनऊ। शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos



सआदतगंज निवासी हिबा के मुताबिक 19 दिसंबर 2013 को उनका निकाह करीमगंज के रहने वाले सैय्यद मो. साकिब से हुआ था। पिता ने आरोपी व उसके पिता हसीब को दहेज में लाखों के जेवर और दस लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पति उनसे आए दिन दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर जताने पर पति व ससुर आए दिन उन्हें पीटते और प्रताड़ित करते थे। हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पिता मुनव्वर राना ने आरोपियों की मांग पूरी कर दी, लेकिन नौ अप्रैल 2025 को वे एक बार फिर दहेज में तीन लाख रुपये और फ्लैट की मांग करने लगे। आरोप है कि असमर्थता जताने पर पति और ससुर ने उनकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर जब उनकी बहन आर्शिया मिलने ससुराल आईं तो साकिब ने बहन से भी गाली-गलौज की। आरोपी ने तीन तलाक देकर उन्हें और बहन को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सआदतगंज पुलिस से की। इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक मध्यस्थता के प्रयास असफल होने पर एफआईआर दर्ज की गई है। तफ्तीश के दौरान, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed