फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nawazuddin siddiqui becomes brand ambassador of samajwadi kisan policy

जानें, अखिलेश ने नवाजुद्दीन को ही क्यों चुना समाजवादी योजना का ब्रांड एंबेसडर

Wed, 14 Sep 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Sep 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui becomes brand ambassador of samajwadi kisan policy
नवाजुद्दीन से म‌िले अख‌िलेश
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन जिस तरह समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांडिंग कर रही हैं, उसी तरह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सूबे में सामाजिक सुरक्षा की सबसे बड़ी स्कीम समाजवादी किसान सर्वहित दुर्घटना बीमा योजना की ब्रांडिंग करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को नवाजजुद्दीन की मौजूदगी में ये योजना लॉन्च कर दी गई। इस योजना की लॉन्चिंग के दौरान नए मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया को इस योजना के बारे में बताया। इस दौरान सीएम ने कहा, हमें इस योजना के प्रचार के ल‌िए एक लोकप्र‌िय कलाकार म‌िले हैं। मैं इस मौके पर उन्होंने नए चीफ सेक्रेट्री और नवाजुद्दीन को धन्यवाद द‌िया।
विज्ञापन


तीन करोड़ से अधिक किसान व अल्प आय वर्ग के परिवारों को सामाजिक  सुरक्षा देने वाली समाजवादी किसान सर्वहित बीमा योजना को सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के लिए बीमा कंपनियों का चयन हो चुका है। इस बीच सूचना विभाग ने विधानसभा चुनाव से पूर्व इस योजना के प्रचार-प्रसार और इसके फायदे आमजन तक पहुंचाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव किया था।

नवाजुद्दीन ही क्यों बने इस योजना का चेहरा

nawazuddin siddiqui becomes brand ambassador of samajwadi kisan policy
फाइल फोटे
सूत्रों ने बताया कि इस योजना के लिए सिद्दीकी का चयन बहुत सोच-समझ कर किया गया है। 

पहला, सिद्दीकी पुरुष हैं लिहाजा उन्हें प्रचार-प्रसार के  लिए गांवों तक ले जाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। दूसरा, वह यूपी के निवासी हैं। तीसरा, मुस्लिम वर्ग से हैं। एक साथ कई समीकरण सधने से उनके नाम पर मुहर लगने में देर नहीं लगी। 

सरकार चाहती है कि नवाजुद्दीन सिर्फ टीवी, रेडियो और अखबारों में ही योजना का प्रचार न करें बल्कि जनता के बीच जाकर योजना के फायदे बताएं। इससे चुनाव में फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed