फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 500 teacher posts vacant in UP Sarvodaya Vidyalayas many schools lack even English and Math teachers

UP: यूपी के 109 सर्वोदय स्कूलों में 515 शिक्षकों के पद खाली, अंग्रेजी-गणित से विज्ञान तक की पढ़ाई पर असर

Fri, 14 Aug 2026 10:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 10:50 PM IST
सार

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षकों के 500 से ज्यादा पद खाली हैं। कई स्कूलों में अंग्रेजी व गणित पढ़ाने वाले शिक्षक भी नहीं हैं। 109 सर्वोदय विद्यालय समाज कल्याण विभाग संचालित करता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Over 500 teacher posts vacant in UP Sarvodaya Vidyalayas many schools lack even English and Math teachers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अंग्रेजी और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और कंप्यूटर जैसे विषयों में भी शिक्षकों के पद खाली हैं। इन रिक्त पदों की कुल संख्या 515 हैं। इसमें प्रवक्ता के 235 पद, सहायक अध्यापक के 231 और शारीरिक शिक्षा अनुदेशक 49 पद हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में सर्वोदय विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षक न होने पर स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सड़क पर उतरे, लेकिन ऊपर दी गई रिक्तियों के ब्योरे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह समस्या पूरे प्रदेश में इन स्कूलों में है। इनका संचालन समाज कल्याण विभाग करता है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रदेश में 103 सर्वोदय विद्यालय संचालित थे, जिनमें करीब 35 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छह नए विद्यालयों का निर्माण पूरा होने के बाद शैक्षिक सत्र 2026-27 में इनकी संख्या बढ़कर 109 होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


प्रवक्ता के कुल 235 पद खाली हैं। इनमें हिन्दी के 25, अंग्रेजी के 28, गणित के 51, भौतिक विज्ञान के 42, रसायन विज्ञान के 30, जीव विज्ञान के 25, भूगोल के 10, इतिहास के 12 और राजनीति शास्त्र के 12 पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक रखने का मामला कोर्ट में विचाराधीन

इस बारे में शासन का कहना है कि पिछले सत्र में एक साल के लिए अतिथि शिक्षक रखे गए थे, लेकिन जब जून 2026 में दोबारा विज्ञापन निकाला गया तो पहले रखे गए अतिथि शिक्षक कोर्ट चले गए। 17 अगस्त को फिर सुनवाई है। कोर्ट का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार अगस्त में ही अतिथि शिक्षकों को तैनात कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed