सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   neet candidates half ticket

Lucknow News: नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज व सिटी बसों में आधी दर पर मिलेंगे टिकट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
neet candidates half ticket
विज्ञापन

20 व 21 को मिलेगी 50 फीसदी छूट
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को रियायती यात्रा सुविधा देगा। उन्हें बसों के निर्धारित किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन भी सिटी बसों में आधे किराए पर अभ्यर्थियों को यात्रा कराएगा। यह सुविधा 19 जून की आधी रात से 21 जून की आधी रात तक उपलब्ध कराई जाएगी।
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं। परिचालक प्रत्येक अभ्यर्थी से प्रवेशपत्र की एक प्रति लेकर रियायती टिकट देंगे। यह सुविधा सिर्फ अभ्यर्थियों को मिलेगी। उन्हें परीक्षा तिथि और फोटो की जांच भी करनी होगी। परिचालक टिकटिंग मशीन से टिकट जारी करेंगे। वेबिल के पीछे अभ्यर्थियों का विवरण नोट किया जाएगा। इसमें रोल नंबर, नाम, यात्रा का मार्ग और टिकट धनराशि शामिल होगी। प्रवेशपत्र की एक छायाप्रति सुरक्षित रखना अनिवार्य है। अगर टिकटिंग मशीन से टिकट जारी न हों तो डिपो या केंद्र प्रभारी की अनुमति से मैनुअल टिकट दिया जा सकेगा। दूसरी ओर सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से सिटी बसों में भी यह सुविधा अभ्यर्थियों को दी जाएगी। लखनऊ में 22 रूटों पर 115 सिटी बसों का संचालन होता है। इन सिटी बसों से अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed