{"_id":"6a3922a3513ee800780402f1","slug":"new-route-ready-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1794474-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नैमिष के लिए चंद्रिका देवी से नया रूट तैयार, बस चलाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नैमिष के लिए चंद्रिका देवी से नया रूट तैयार, बस चलाने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यटन को भी मिलेगी मदद, चंद्रिका देवी से नैमिष दर्शन में होगी आसानी
लखनऊ। नैमिषारण्य के लिए चंद्रिका देवी मंदिर से नया रूट तैयार हो गया है। पहले यहां सिंगल रोड थी, जिसके चाैड़ा हो जाने से बसों का संचालन आसानी से हो सकेगा। ऐसे में यात्रियों ने इस रूट पर बस चलाने की मांग की है, जिससे मुसाफिरों को प्रतिदिन राहत मिलेगी।
इस बाबत क्षेत्रीय लोगों ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन को पत्र भी भेजा है। साथ ही एमएलसी अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर बस सेवा शुरू कराने का आग्रह भी किया है। ग्रामीणों ने बताया कि लखनऊ से गोंडवा तक चलने वाली एसी बसें बंद हो गई हैं। इससे हजारों यात्रियों के लिए दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ऐसे में यह बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। गोंडवा निवासी अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि आमयात्रियों के साथ श्रद्धालुओं की सहूलियत और पयर्टन को देखते हुए लखनऊ से चंद्रिका देवी मंदिर होकर नैमिषारण्य तक बस सेवा शुरू की जाए। यह बस क्षेत्र के उन सभी नजदीकी मंदिरों से होकर भी गुजरेंगी, जहां पयर्टन विभाग की तरफ से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। श्री भुइयेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रताप सिंह बब्लू ने बताया कि बीकेटी स्थित मां चंद्रिका देवी और नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी तक सीधे वाहन सुविधा नहीं होने से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि रोडवेज की बसें लखनऊ से चंद्रिका देवी मंदिर के निकट गोमती पुल होते हुए माल, गोंडवा(गोनी) हत्याकरण, भैनगांव होते हुए नैमिषारण्य तक शुरू होने से राहत मिलेगी।
चाैड़ी हो चुकी है रोड, खुला नया रास्ता
भैनगांव जार्रौआ निवासी अनिल सिंह ने बतायाकि चंद्रिकादेवी से नैमिष जाने के लिए पहले सिंगल रोड थी, जो अब चाैडी कर दी गई है। ऐसे में यह नया रूट खुल गया है। अभी तक नैमिष जाने के लिए यात्रियों को लखनऊ से सिधौली और दूसरी तरफ लखनऊ से संडीला, बेनीगंज के रास्तों से जाना पड़ता था। जबकि यह नया रूट कम समय में सफर पूरा करवाएगा।
विज्ञापन
इस रूट से चल सकती है बस
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस को कैसरबाग से शुरू कर मड़ियांव, बख्शी का तालाब, चंद्रिकादेवी, सैदापुर, माल, घटघटाबाबा, नेवादा, भरावन, जंगलीशिव मंदिर अतरौली, भुइयेश्वर महादेव मंदिर गोंडवा, हत्याहरण तीर्थ भैनगांव, जर्रौआ होकर सीधे नैमिष चलाया जाना चाहिए।
आधिकारिक वर्जन
लखनऊ से चंद्रिकादेवी के रास्ते नैमिष के लिए बस चलाने की मांग आई है। उस पर विचार किया जा रहा है। सर्वे करवाकर यात्रियों के हित में निर्णय लिया जाएगा।
-विमल राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम