{"_id":"6a4b7f90ac0ed626f1012f9e","slug":"nitin-navin-works-on-political-equations-for-mission-2027-bjp-fully-focused-on-goal-of-hat-trick-in-up-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने साधे राजनीतिक समीकरण, यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने साधे राजनीतिक समीकरण, यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर
Mon, 06 Jul 2026 03:42 PM IST
Bhupendra Singh
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:42 PM IST
सार
लखनऊ दौरे पर मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने राजनीतिक समीकरण साधे। यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर है। भाजपा अध्यक्ष ने यहां पर जमीनी थाह ली। समन्वय और संतुलन का संदेश दिया। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को चुनावी मोड में सक्रिय करने की कोशिश की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नितिन नवीन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी के पहले औपचारिक संगठनात्मक दौरे में प्रतीकों से सियासी समीकरण साधने की भरपूर कोशिश की। वर्ष 2027 में प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का उन्होंने शंखनाद तो किया ही, साथ ही चुनावी समीकरणों पर बात और उन्हें साधने का प्रयास भी किया। समन्वय और संतुलन पर फोकस के साथ उन्होंने सब कुछ ठीक होने का भी संदेश देने की कोशिश की।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचने पर उनका पार्टी मुख्यालय तक जिस तरह से जातिवार और वर्गों के प्रतिनिधियों की तरफ से स्वागत की रूपरेखा बनाई गई थी, उसके जरिये भी यह संदेश देने का प्रयास किया गया था कि पूरा हिंदू समाज भाजपा के साथ है और कोई नाराजगी नहीं है। नितिन वैसे तो पहले भी यूपी आ चुके हैं लेकिन उनकी यह पहली सियासी यात्रा थी। उनकी इस पहली सांगठनिक यात्रा में जहां प्रदेश संगठन ने अपनी ताकत दिखाई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी यूपी में भाजपा की ताकत की जमीनी थाह लेने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन