फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old enmity leads to bloody clash, seven injured

Lucknow News: पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Old enmity leads to bloody clash, seven injured
मारपीट में घायल लोग।
दुबग्गा। काकोरी के उदित खेड़ा स्थित किसान पथ अंडरपास के पास शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि उदित खेड़ा निवासी डिलीवरी बॉय उपेंद्र सिंह और मिलन यादव में दो माह पहले मामूली विवाद हुआ था। इसी के कारण दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। उपेंद्र सिंह का आरोप है कि मिलन यादव ने उन्हें फोन कर किसान पथ अंडरपास के पास बुलाया। वहां मिलन यादव, छोटू यादव और उनके छह साथियों ने एसयूवी से पहुंचकर गाली-गलौज की। उपेंद्र ने फायरिंग, धारदार हथियारों से हमला और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर उपेंद्र के भाई सुभाष सिंह और भतीजे सत्यम मौके पर पहुंचे। उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में उपेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और सात टांके लगे। सत्यम और सुभाष भी घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मिलन यादव ने उपेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, सत्यम और अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट व हमले का आरोप लगाया। मिलन यादव का सिर फट गया और शरीर में कई जगह चोटें आईं। उनके पक्ष से छोटू यादव समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed