{"_id":"69aa56ac35d7214ea9088bab","slug":"one-click-away-from-information-about-up-tourist-destinations-eco-tourism-board-launches-app-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एक क्लिक पर मिलेगी यूपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने लॉन्च किया एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एक क्लिक पर मिलेगी यूपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने लॉन्च किया एप
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। ईको टूरिज्म बोर्ड ने एप लॉन्च किया है। इसमें एक ही जगह सारी जानकारी मिल जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रकृति प्रेमियों और पर्यटन के शौकीनों के लिए ईको टूरिज्म स्थलों की जानकारी, बुकिंग और जरूरी सूचनाएं बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए उप्र ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने यूपी ईको टूरिज्म मोबाइल एप लॉन्च किया है।
इसमें प्रदेश के वन्य जीव अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समेटते हुए पर्यटकों को विशेष अनुभव देगा। यह पहल पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा देगी।
सुरक्षा के लिए एप में एसओएस इमरजेंसी फीचर दिया गया है। इसमें टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क निर्देशिका और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट शामिल है। एप में रियल टाइम नोटिफिकेशन से मौसम अलर्ट, नए ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन, बुकिंग रिमाइंडर और सरकारी सलाह भी मिलेगी। यह एप फिलहाल अंग्रेजी भाषा में है, जल्द ही हिंदी में भी सुलभ होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Trending Videos
इसमें प्रदेश के वन्य जीव अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समेटते हुए पर्यटकों को विशेष अनुभव देगा। यह पहल पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं
एप में स्वाइप आधारित नेविगेशन सुविधा दी गई है। इससे अपने पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं या अगले विकल्प को देख सकते हैं। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस एप में फोटो और कहानियां भी अपलोड कर सकते हैं। यात्रियों की समीक्षाएं पढ़ सकते और रेटिंग देकर दूसरों को सही निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं।सुरक्षा के लिए एप में एसओएस इमरजेंसी फीचर दिया गया है। इसमें टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क निर्देशिका और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट शामिल है। एप में रियल टाइम नोटिफिकेशन से मौसम अलर्ट, नए ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन, बुकिंग रिमाइंडर और सरकारी सलाह भी मिलेगी। यह एप फिलहाल अंग्रेजी भाषा में है, जल्द ही हिंदी में भी सुलभ होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
