Lucknow News: पहले सांठगांठ कर अवैध इमारतों को किया रोशन, अब एलडीए से सील भवनों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश
लखनऊ में पहले सांठगांठ करके जिन अवैध इमारतों को रोशन किया, अब एलडीए से सील उन भवनों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में जिस बिजली विभाग ने सांठगांठ से अवैध इमारतों को रोशन करने का काम किया, अब उन्हीं पर अंधेरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसी इमारतों की बिजली काटने की सूची लखनऊ मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर, अमौसी जोन को भेजी गई है। हालांकि, ऐसी सील इमारतों में बिजली कनेक्शन देने वालों की भी पहचान का काम शुरू हुआ है। इसी पर एक रिपोर्ट।
इन होटल की बत्ती कटी
होटल टीसी विराजखंड, दि सेम इन विराजखंड, रॉयल कासा इन विराजखंड, शिवा ग्रांड विभूतिखंड, एफेक्शन इन विभूतिखंड, होटल 18 विभूतिखंड, गायत्री पैलेस विकल्पखंड, और होटल डिवाइन ग्लोरी विराजखंड, होटल इंपैक्ट इन विराजखंड गोमतीनगर की बत्ती कटी।
इन होटल को नोटिस
होटल रॉयल लीगेसी विराजखंड, श्योर स्टे विराजखंड, शिवन्या इन आरकेपुरम रोड चिनहट, रामायण इन विकासखंड, आर्चिड विराजखंड, क्लासियो कलेक्शन विराजखंड, सिल्वर स्टालिन विकल्पखंड गोमतीनगर को नोटिस जारी की गई।
10 सील इमारतों के कटे कनेक्शन
जानकीपुरम जोन के अलीगंज, जानकीपुरम व जानकीपुरम विस्तार स्थित रविंद्र इलेक्टि्रक मोटर, फस्ट क्राई, साइलेंस लोन लाइब्रेरी, माइंड मूवर एकेडमी, कोटा स्टेडी फोरम, हॉडा शोरूम लाइब्रेरी, कोचिंग इंस्टीट़्यूट, मुगल जायका रेस्टोरेंट और शैक्षिक संस्था अजय विजन की बिजली काटी गई। इन सभी अवैध इमारतों को एलडीए व फायर विभाग ने सील किया था।