लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सेंचूरियन फाउंडेशन की ओर से छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर शहीद स्मृति कार्यक्रम हुआ। 527 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत लाइट एंड साउंड लेजर शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा पुष्पांजलि अर्पण हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल तथा विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के बड़े भाई मनमोहन पांडेय व राइफलमैन सुनील जंग की मां बीना महत को सम्मानित किया गया। धर्मपाल ने कहा कि शहीदों के परिवार राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के पदाधिकारियों व पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने देश सेवा का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, चेयरमैन हेमंत दीक्षित उपस्थित रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)

527 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि