न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Sep 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
मिसेज इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया-2019 का खिताब राजधानी की पीसीएस अधिकारी ऋतु सुहास ने जीत लिया है। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड रविवार को देर रात सम्पन्न हुआ। इसमें शामिल 20 राज्यों के 59 प्रतिभागियों को आत्मविश्वास से भरी ऋतु ने पीछे छोड़ा। प्रतियोगिता में कुल छह राउंड हुए थे, जिसमें कॉस्ट्यूम व सवाल-जवाब सेशन में ऋतु सबसे आगे रहीं और विजेता बनीं।
2 of 8
मिसेज इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने मुगले आजम की अनारकली ड्रेस पहनी, जिसने निर्णायकों को प्रभावित किया जबकि सवाल-जवाब राउंड में उनसे सफलता और असफलता के मायने पूछे गए। उनका जवाब था कि ये दोनों एक-दूसरे के विलोम नहीं बल्कि पर्यायवाची हैं।
3 of 8
मिसेज इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
असफल होने के बाद लगातार किए गए प्रयासों का नतीजा है सफलता। सोमवार सुबह राजधानी लौटने पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऋतु सुहास का जोरदार स्वागत हुआ। एलडीए वीसी पीएन सिंह ने भी उनसे मुलाकात कर उन्हें खिताब जीतने के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि ऋतु आईएएस अधिकारी व पैरा शटलर सुहास एल वाई की पत्नी हैं। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मिसेज इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में ऋतु सुहास ने कहा कि ऑफिस और घर की जिम्मेदारी के बीच प्रतियोगिता की तैयारी चुनौतीपूर्ण तो थी। मैंने काफी पहले से इसकी तैयारी शुरू कर दी थी, क्योंकि मैं लंबा वक्त तैयारियों के लिए नहीं निकाल सकती थी। इसके लिए मैंने घर में लगे वॉल मिरर और घर के सामने के पार्क को चुना।
विज्ञापन
5 of 8
मिसेज इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
पार्क में रनिंग व व्यायाम और शीशे के आगे वॉक, डांस व अन्य तैयारियों का अभ्यास करती रही। पीसीएस के लिए अपनाई सेल्फ स्टडी की टेक्नीक मैंने मिसेज इंडिया बनने के लिए भी अपनाई और सफल हो गई। ऋतु ने बताया कि स्पीच राउंड में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तीकरण पर अपनी बात रखी, लेकिन मैंने नमामि गंगे और स्वच्छ कुंभ पर अपनी बात रखी, जिसे निर्णायक मंडल ने काफी पसंद किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।