सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Players from UP are shining in the country and the world

Lucknow News: देश-दुनिया में चमक बिखेर रहे यूपी के खिलाड़ी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Players from UP are shining in the country and the world
विज्ञापन
लखनऊ। सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन विधानसभा स्तर पर खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश देखने को मिली। केडी सिंह बाबू, चौक और आरडीएसओ स्टेडियम में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इसमें विजेता खिलाड़ी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 13 से 15 अप्रैल तक सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे और अंतिम चरण में पदकों के लिए भिड़ेंगे।
Trending Videos


बुधवार को आरडीएसओ स्टेडियम में कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत सर्वाधिक स्पर्धाएं हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार भी खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रख रही है। खेल बजट भी दोगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियमों को अत्याधुनिक उपकरणों एवं सुविधाओं से लैस किया गया है। आज के युवा खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं। खेलों को लेकर पुरानी कहावतों को बदल रहे थे। अब युवा पढ़ते भी हैं और खेलकर भी नवाब बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed