{"_id":"6a7ce25ab761062fa4079aab","slug":"power-outages-caused-hurdles-nine-new-aadhaar-cards-generated-in-three-days-lucknow-news-c-13-lko1096-1873133-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली कटौती बनी बाधा, तीन दिन में बने नौ नए आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली कटौती बनी बाधा, तीन दिन में बने नौ नए आधार
Thu, 13 Aug 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
शिविर में बालिका आधार बनाता कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मलिहाबाद की ग्राम पंचायत हबीबपुर के पंचायत भवन में लगे तीन दिवसीय आधार शिविर में बिजली कटौती से नए आधार बनाने और संशोधन का काम प्रभावित रहा। शिविर के तीसरे दिन बुधवार को भी कई बार बिजली गुल होने से आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आधार कार्ड बना रहे डाक सहायक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि करीब हर आधे घंटे में 40 मिनट से एक घंटे तक बिजली गुल हो रही थी। सिस्टम शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से प्रक्रिया रुक जाती थी। बुधवार को करीब 11:30 बजे काम शुरू हो सका। इस दौरान अस्वनी, ऋषि और रिया कुमारी समेत पांच लोगों के नए आधार बनाए गए, जबकि अदिति विश्वकर्मा समेत चार लोगों के आधार में नाम संशोधन किया गया। तीन दिवसीय शिविर में कुल नौ नए आधार बने और 17 आवेदकों के आधार में संशोधन किया गया।
दो दिन से डाकघर में बंद है काम
काकोरी नगर पंचायत में पुलिस चौकी कस्बा के पीछे स्थित डाकघर में बुधवार को आधार संशोधन कराने पहुंचे ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ा। कर्मचारियों के प्रशिक्षण के कारण दो दिन से यह सेवा बंद है। करझन गांव निवासी छात्र अनिकेत मोबाइल नंबर अपडेट कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें लौटना पड़ा। सकरा गांव के किसान सुकेश पाल भी पत्नी चुन्नी के आधार में दर्ज गलत मोबाइल नंबर ठीक कराने पहुंचे, लेकिन काम नहीं हो सका। डाकघर के एसपीएम संतोष गौतम ने बताया कि संबंधित कर्मचारी का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आधार संशोधन का काम दोबारा शुरू होगा।