फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vishal Agarwal re-elected as President of the Iron Traders' Association

Lucknow News: लोहा व्यापार मंडल के फिर अध्यक्ष बने विशाल अग्रवाल

Thu, 13 Aug 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Vishal Agarwal re-elected as President of the Iron Traders' Association
लोहा व्यापार मंडल के चुनाव में निर्विरोध चुने गए व्यापारी नेता विशाल अग्रवाल व अन्य।
लखनऊ। लखनऊ लोहा व्यापार मंडल के द्विवार्षिक चुनाव में विशाल अग्रवाल को सत्र 2026-28 के लिए फिर अध्यक्ष चुना गया। मंडल की कार्यकारिणी के सभी 17 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को हुसैनगंज के एक होटल में चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार अग्रवाल की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि 17 पदों के लिए अंतिम तिथि तक 17 ही नामांकन पत्र मिले थे। ऐसे में सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। रिप्पन कंसल और एचएन गुप्ता उपाध्यक्ष, आलोक अग्रवाल मंत्री, रवि अग्रवाल कोषाध्यक्ष और शाश्वत अग्रवाल संयुक्त मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अनुभव गुप्ता, अर्पित जैन, अशोक सलूजा, बृजेश छाबड़ा, चंद प्रकाश अग्रवाल, गगन अग्रवाल, जिम्मी गर्ग, शोभित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सरदार सिमरन सिंह और साद सिद्दीकी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस दौरान 15 अगस्त को हर घर तिरंगा और हर दुकान तिरंगा अभियान चलाने पर चर्चा हुई। व्यापारियों को दुकानों पर लगाने के लिए स्टीकर वितरित किए गए। लायंस क्लब लखनऊ विराट की अपील पर नेत्रदान जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए कैरी बैग और कैलेंडर बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed