फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: यूट्यूब चैनल से पांच लाख रुपये कमाकर बनवाया मुख्यमंत्री योगी का मंदिर, सुबह-शाम करता है आरती

Mon, 19 Sep 2022 02:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कट्टर समर्थक प्रभाकर मौर्य ने अयोध्या में उनका मंदिर बनवाया है। मंदिर की चर्चा गांव-गांव में फैल रही है।
 

विज्ञापन
Prabhakar maurya built a temple of CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर व उनकी प्रतिमा। - फोटो : amar ujala

अभी तक आपने नेताओं के समर्थन करने के अलग अलग तरीकों को देखा होगा लेकिन धर्म नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अनोखा समर्थक सामने आया है। योगी समर्थक के रूपमें  जाने और पहचाने जाने वाले प्रभाकर मौर्य ने धर्म नगरी अयोध्या में योगी आदित्यनाथ के मंदिर का निर्माण करवाया है।



प्रभाकर मौर्य मंदिर में सुबह शाम आरती पूजन भी करते हैं। यही नहीं प्रभाकर मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में करीब सैकड़ों गाने गाए हैं। यूट्यूब पर प्रभाकर मौर्य के लाखों की तादात में फालोवर हैं। प्रभाकर मौर्य बताते हैं कि इस योगी के मंदिर के निर्माण कार्य में जो भी खर्च आया है, वह यूट्यूब से अर्जित हुए धन से ही बनाया गया है।



प्रभाकर मौर्य ने योगी के मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम 5 अगस्त 2020 को किया था। ठीक उसी दिन जिस दिन रामलला के भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अयोध्या धाम से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर परिवहन विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला के पीछे स्थित मौर्य का पुरवा गांव में इस मंदिर का निर्माण कराया गया है।

प्रभाकर मौर्य मंदिर में सुबह शाम आरती पूजन भी करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस खास मंदिर के निर्माण की चर्चा गांव-गांव फैल रही है। आपको बता दें कि योगी के मंदिर में योगी की धनुर्धारी प्रतिमा को स्थापित किया गया है। यह आदमकद प्रतिमा 5 फुट 4 इंच की बताई जा रही है। यह हाइट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हाइट के बराबर है।

Prabhakar maurya built a temple of CM Yogi Adityanath.
- फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रभाकर मौर्य योगी के कट्टर समर्थक हैं। कई बार योगी आदित्यनाथ ने इनको सम्मानित भी किया है। प्रभाकर मौर्य ने इस श्री योगी मंदिर के निर्माण की लागत लगभग 5 लाख बताई है। ये पैसे प्रभाकर मौर्य को अपने यूट्यूब चैनल से अर्जित किए हैं। इस चैनल पर प्रभाकर मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में करीब सैकड़ों गाने गाए हैं।
Prabhakar maurya built a temple of CM Yogi Adityanath.
- फोटो : amar ujala

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने योगी आदित्यनाथ पर बनाए ‘आएंगे योगी ही’ गीत से हलचल मचा दी थी। इस गीत को यूट्यूब फेसबुक और ट्विटर पर करीब 2 मिलियन लोगों ने देखा था। इसी कड़ी में प्रभाकर मौर्य ने इस गीत को भोजपुरी में “..फिर से अईहे योगी जी..” गाया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhakar maurya built a temple of CM Yogi Adityanath.
- फोटो : amar ujala

प्रभाकर मौर्य मुख्यमंत्री योगी के लिए प्रचार भी करते हैं।

विज्ञापन
Prabhakar maurya built a temple of CM Yogi Adityanath.
- फोटो : amar ujala

यही है योगी आदित्यनाथ का मंदिर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed