{"_id":"69d6b8c3eaf9318027003c36","slug":"preparations-complete-up-pro-handball-league-starts-today-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1683246-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तैयारी हुई पूरी, यूपी प्रो हैंडबाॅल लीग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तैयारी हुई पूरी, यूपी प्रो हैंडबाॅल लीग आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर अब तेज रफ्तार और दमदार टक्कर वाले खेल हैंडबॉल के रोमांच के लिए लिए तैयार है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली यूपी प्रो हैंडबॉल लीग में खिलाड़ी छह दिनों तक जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगे। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लीग का शुभारंभ नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव खिलाड़ियों ने परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पांडेय के अनुसार, सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और सभी लीग को लेकर उत्साह से लबरेज हैं। यहां हर टीम जीत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करना चाहती है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज की टीमें आमने-सामने होंगी।
उद्घाटन समारोह में यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डॉ. आनंदेश्वर पांडेय के अलावा एसएन पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी उपमा पांडेय, चेयरमैन संतोष कुमार पांडेय व अध्यक्ष प्रखर शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos