{"_id":"6a5d2406a9e73715b802889a","slug":"prices-of-coriander-chili-and-turmeric-have-risen-dry-fruit-prices-have-also-seen-a-sharp-surge-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1836605-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धनिया, मिर्च और हल्दी के दाम चढ़े, सूखे मेवों की कीमतों में भी तेज उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धनिया, मिर्च और हल्दी के दाम चढ़े, सूखे मेवों की कीमतों में भी तेज उछाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आम लोगों की रसोई का स्वाद और सेहत, दोनों ही महंगाई की चपेट में हैं। दाल, चावल और खाद्य तेलों के बाद अब मसालों और सूखे मेवों की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है। साबुत धनिया, मिर्च और हल्दी के दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं, जबकि पिस्ता, मखाना, बादाम और अखरोट भी महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक तेजी साबुत धनिया में आई है, जो दो महीने पहले 100 रुपये किलो बिक रहा था और अब 180 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
इंदिरानगर के कारोबारियों के अनुसार, इस बार धनिया की फसल कम होने से बाजार में इसकी आवक घटी है। यही वजह है कि हर सप्ताह करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले 120 रुपये, फिर 140, 160 और अब 180 रुपये किलो तक धनिया पहुंच चुका है। इसी तरह 280 रुपये किलो बिकने वाली साबुत मिर्च अब 320 रुपये किलो हो गई है। 170-180 रुपये किलो वाली साबुत हल्दी भी 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है। छोटी इलायची के दाम भी 3200 रुपये से बढ़कर 3500 रुपये किलो हो गए हैं।
कारोबारियों के मुताबिक ईरान से आयात होने वाले पिस्ते की कीमतों पर युद्ध का असर पड़ा है। 800 से 1000 रुपये किलो बिकने वाला पिस्ता अब 1200 से 1500 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह 900 से 1100 रुपये किलो वाला अखरोट 1200 से 1400 रुपये किलो बिक रहा है। 800 रुपये किलो वाला बादाम 900 रुपये किलो हो गया है, जबकि खुला मखाना 900 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये किलो तक पहुंच गया है।