{"_id":"6a5e2935eee6bd69890591c5","slug":"video-video-sarakara-sakal-ka-bcaca-va-shakashhaka-ka-le-shanpr-kaya-pataraka-ka-parakashana-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सरकारी स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों के लिए शुरू किया पत्रिका का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सरकारी स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों के लिए शुरू किया पत्रिका का प्रकाशन
सरकारी विद्यालयों के बच्चों व शिक्षकों के लिए मोहनालगंज ब्लाक से पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ है। उत्प्रेरक नाम से शुरू हुई इस पत्रिका का विमोचन सोमवार को निशातगंज स्थित डायट में प्राचार्य राम प्रवेश व खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कनौजिया की मौजूदगी में किया गया। राजधानी के सरकारी विद्यालयों के लिए किसी ब्लाक स्तर पर इस तरह की पत्रिका का प्रकाशन पहली बार हुआ है। पत्रिका का संपादन करने वाली एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अदिति पांडेय ने बताया कि पत्रिका में बच्चों की ओर लिखी गईं छोटी-छोटी खबरें, उनकी कविता, कहानी, व शिक्षकों के नवाचारों का प्रकाशन किया जाएगा।
पत्रिका का विमोचन करते हुए डायट प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक राम प्रवेश ने कहा कि मोहनलागंज की ओर से विकास खंड की वार्षिक पत्रिका का नया अंक जारी किया गया है। यह पत्रिका विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पना और बौद्धिक विकास का जीवंत दर्पण है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपने विचारों, कलात्मकता और तार्किक सोच को व्यक्त करने का मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पत्रिका में संकलित कविताएं, कहानियां, लेख और चित्रकारी बच्चों की गहरी सोच को प्रदर्शित करती हैं। एक विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी अनूठी प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।