{"_id":"6a5dd6c142c5ef7f680963bb","slug":"video-sonam-wangchuk-release-protest-kullu-cpm-memorandum-dc-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुल्लू में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुल्लू में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:35 PM IST
समाजसेवी सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर कुल्लू जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से सोनम वांगचुक को जल्द रिहा करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोनम वांगचुक लंबे समय से सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, ऐसे में उनकी रिहाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को संबोधित एक मांग पत्र उपायुक्त कुल्लू को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वालों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।