सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: 'The minister's downfall has begun', MLAs raise placards after Disha's meeting

UP: 'मंत्री का डाउन फाल शुरू, दबाव बनाकर मंत्री करा रहे काम', दिशा की बैठक के बाद विधायकों ने उठाई तख्तियां

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Apr 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बिना नाम लिए हरचंदपुर विधायक ने कहा कि जिले के अधिकारी एक मंत्री के इशारे पर काम कर रहे हैं। टेंडर तक नहीं डालने देते। यदि कोई टेंडर डाल भी देता है तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जाती हैं। 

Raebareli: 'The minister's downfall has begun', MLAs raise placards after Disha's meeting
सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती के साथ अमेठी सांसद केएल शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

दिशा की बैठक के बाद सपा विधायक ने प्रदेश सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।
Trending Videos


मंत्री का बिना नाम लिए हरचंदपुर विधायक ने कहा कि जिले के अधिकारी एक मंत्री के इशारे पर काम कर रहे हैं। टेंडर तक नहीं डालने देते। यदि कोई टेंडर डाल भी देता है तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जाती हैं। दबाव बनाकर टेंडरों को निरस्त करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुर विधायक ने दावे के साथ कहा कि यहां कि मंत्री का डाउन फाल शुरू हो गया है। एक दिन इतना डाउन फाल हो जाएगा कि मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। विधायक ने कहा कि अधिकारियों की अनसुनी का ही नतीजा है कि बीजेपी के एक भी विधायक दिशा की बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आए।

उन्हें पता है कि दिशा की बैठक बात सुनने का भरोसा देने वाले अधिकारी बाद में सीधे मुंह बात तक नहीं करते हैं। विधायकों का प्रदर्शन देखते अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी उनके पास पहुंच गए और उनकी समस्याओं को सुना। बछरावां विधायक ने उनके क्षेत्र में सांसद निधि से काम करवाने का अनुरोध किया। सांसद से कहा कि कार्यों की सूची उपलब्ध कराएं। प्राथमिकता पर उन्हें कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed