{"_id":"6a3400c012a97341e60ebeff","slug":"railway-action-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1789336-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे के टिकट पर सफर कर रहीं दो महिलाओं सहित तीन यात्री गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे के टिकट पर सफर कर रहीं दो महिलाओं सहित तीन यात्री गिरफ्तार
विज्ञापन
दूसरे के टिकट पर सफर कर रहीं दो महिलाओं सहित तीन यात्री गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस का मामला
यात्रियों ने पहले से बुक टिकटों के अनुसार बनवाए थे फर्जी आधार कार्ड
लखनऊ। दूसरे के नाम पर बुक रेल टिकटों पर सफर करने वाली दो महिलाओं सहित तीन यात्री बृहस्पतिवार को आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए। उन्हें चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। यात्रियों ने पहले से बुक टिकटों के अनुसार फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे।
मामला गाड़ी संख्या 01080 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस का है। ट्रेन के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे की जांच टीम ने स्लीपर बोगी एस-3 में यात्रियों के टिकट चेक किए। इस दाैरान तीन यात्रियों को दूसरे व्यक्तियों के नाम पर बुक आरक्षित टिकटों पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से की। पकड़े गए यात्रियों में नवी मुंबई के रहने वाले रजीउल्लाह महताब हुसैन खान, आफरीन रजीउल्लाह खान व परवीन मो. नदीम खान शामिल हैं। उनके पास से जो आधार कार्ड मिले हैं, वे फर्जी थे। उनमें नामों व क्यूआर कोड में फेरबदल मिला। कड़ाईसे पूछताछ में उन्होंने बताया कि मुंबई निवासी टिकट दलाल अशरफ मो. जब्बार शेख को यूपीआई के जरिए ढाई हजार रुपये प्रतिव्यक्ति देकर टिकट लिए गए थे। दलाल ने पहले से बुक हुए टिकट उन्हें दिए और उसके अनुसार ही फर्जी आधार कार्ड बनाकर दिए। मामले में तीनों यात्रियों तथा टिकट दलाल के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फर्जी आधार कार्ड, टिकट एवं भुगतान संबंधी साक्ष्य जब्त कर जांच की जा रही है।