{"_id":"69a6c736c666a470ac0a7230","slug":"railway-engineer-committed-suicide-by-getting-hit-by-train-in-lucknow-who-troubled-by-illness-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे के इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर दी जान, बीमारी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे के इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर दी जान, बीमारी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में रेलवे के इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। परिवारवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
मनीष कुमार सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रेलवे में तैनात सेक्शन इंजीनियर मनीष कुमार सिंह (35) ने मंगलवार सुबह ट्रेन के सामने लेटकर जान दे दी। वह मानक नगर डीएसओ कॉलोनी में रहते थे। काफी समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस का दावा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है।
Trending Videos
एसओ मानकनगर अजीत कुमार ने बताया कि मनीष मूल रूप से गोरखपुर के खिरिया गांव के रहने वाले थे। पत्नी निधि और बेटे के साथ आरडीएसओ कॉलोनी में आवंटित सरकारी मकान में रहते थे। सुबह वह घर से पैदल किसी काम से जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद लगभग एक किमी दूर डीएसओ पुल के नीचे रेलवे लाइन पर ट्रेन की पटरी पर लेट गए। ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से शव की पहचान करके परिजनों को खबर दी। एसओ का कहना है कि छानबीन में इस बात का पता चला है कि मनीष काफी समय से बीमार थे। उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।
