सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DCM collides with bicycle in Amethi woman dies husband is in critical condition

Amethi News: डीसीएम ने साइकिल में मारी टक्कर, महिला की मौत; पति की हालत नाजुक

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी में डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

DCM collides with bicycle in Amethi woman dies husband is in critical condition
गाड़ी के नीचे दबी महिला को निकालते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अमेठी में मंगलवार को डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। 
Trending Videos


हादसा लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमरौली के गढ़ा मोड़ के पास हुआ। मोहनगंज के सूबेदार का पुरवा, बहुआ गांव निवासी मोहम्मद वसीम (59) अपना पत्नी अनवरी बानों (55) के साथ दवा लेने जा रहे थे। वह लोग साइकिल पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम ने बताया कि सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों लोग सड़क पर गिर गए। डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। अनवरी बानों उसके नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वसीम को एंबुलेंस से जगदीशपुर ट्ऱॉमा सेंटर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed