{"_id":"69a5d4cafb7c7d4dc10c92f9","slug":"officers-tightened-their-grip-on-prescribing-external-medicines-amethi-news-c-96-1-ame1008-160100-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अफसरों ने बाहरी दवा लिखने पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अफसरों ने बाहरी दवा लिखने पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों का परचा देखते सीएमओ व सीएमएस।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल संग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बाहरी दवाएं लिखे जाने को लेकर अफसरों ने सख्ती शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने सोमवार को ओपीडी, इमरजेंसी व जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर निर्देश दिए। साथ ही बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने संग निगरानी कराने की बात कही।
मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी व पीएचसी में कमीशन वाली दवाएं व जांच लिखने में चिकित्सक कोई गुरेज नहीं करते हैं। अमर उजाला ने मरीजों से बात करते हुए इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। सीएमओ और सीएमएस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, जन औषधि केंद्र, फार्मेसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी व इमरजेंसी में चिकित्सकों को दिखाकर लौट रहे मरीजों का परचा देखा और उनसे बात की।
इसके साथ ही चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की जांच व दवाएं न लिखी जाएं। बहुत आवश्यक है तो उन्हें जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाए। कहा कि अगर शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर अफसरों ने बाहरी दवा नहीं बेचने की हिदायत दी। कहा कि अगर शिकायत मिली तो मुकदमा दर्ज कराने संग कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बोले सीएमओ, होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अगर कोई चिकित्सक बाहरी जांच व दवा लिखता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं हैं।
बोले सीएमएस, होगी निगरानी
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि बाहरी दवा व जांच लिखने वालों संग संदिग्ध लोगों की निगरानी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रणव गौतम को इस संबंध में कड़ी हिदायत दी गई है। किसी भी दशा में मरीजों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos