सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NSUI state vice president Saurabh Singh reached Amethi after being released from jail.

UP: तिहाड़ जेल से छूटने के बाद अमेठी पहुंचे एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, एआई समिट के दौरान किया था प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 05 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद वह पहली बार अमेठी पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका स्वागत किया।

NSUI state vice president Saurabh Singh reached Amethi after being released from jail.
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह जेल से छूटने के बाद अपने गृह नगर अमेठी पहुंचे। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया।

Trending Videos


सौरभ सिंह ने कहा कि यह किसानों और युवाओं से जुड़ा मुद्दा है और इस संघर्ष को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के साथ अमेठी के लोगों का भी सहयोग मिला, जिससे हौसला बढ़ा। कुछ दिन पहले दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। इसी दौरान कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों की गिरफ्तारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें - 'हैप्पी होली' बोलने पर युवक की हत्या, नाराज परिजनों ने दुबग्गा थाना घेरा; कई थानों की फोर्स पहुंची


मुंशीगंज  के सेवई हेमगढ़ गांव निवासी सौरभ सिंह को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद वह पहली बार अमेठी पहुंचे। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे थे।

इस मौके पर युवा कांग्रेस अमेठी विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष विकास और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सौरभ सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed