सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi's bloody Holi: Seven dead, 11 injured on festival day; joy turns to mourning for many families

अमेठी की खूनी होली: त्योहार के दिन सात मौतें, 11 लोग घायल; कई परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी में होली के दौरान अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए। सड़क दुर्घटनाएं, करंट लगना, डूबने और संदिग्ध परिस्थितियों की घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

Amethi's bloody Holi: Seven dead, 11 injured on festival day; joy turns to mourning for many families
अमेठी की खूनी होली - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार जिले के कई परिवारों के लिए दुख और मातम लेकर आया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों, करंट लगने और संदिग्ध परिस्थितियों की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मुसाफिरखाना और गौरीगंज में हुए अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं ने कई घरों की खुशियां पल भर में छीन लीं।

Trending Videos


कमरौली के गढ़ा मोड़ के पास लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार अनवरी बानों (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहम्मद वसीम (59) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल वसीम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हौना के कैथागांव धीरापुर निवासी राज बहादुर (60) की भी सड़क हादसे में जान चली गई। लखनऊ–सुल्तानपुर राजमार्ग पर अनियंत्रित कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बाजार शुकुल के बागमीरा भिटवा गांव निवासी शिव ओम (18) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से होली खेलने जा रहा था। 

जैसे ही वह जगदीशपुर–सत्थिन मार्ग पर चढ़ा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीपरपुर के सवनगी गांव में करिश्मा (27) संदिग्ध परिस्थितियों में मायके के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मुंशीगंज के सेवई हेमगढ़ गांव में खेत से लौट रहे किसान घेराऊ प्रजापति (65) बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

मुसाफिरखाना के जाखा शिवपुर निवासी सुनील कुमार वर्मा (30) का शव लालगंज चौराहे के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। मौके पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हुई।

कमरौली के बरसंडा के पट्टी गांव में हनुमान गौतम (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच बाजार शुकुल के किशनी गांव में होली खेलने के बाद गोमती नदी में नहाने गए युवक पवन कुमार गुप्ता (23) डूब गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।

वहीं मुसाफिरखाना क्षेत्र में मेले के दौरान हुई मारपीट और भगदड़ जैसी स्थिति में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा गौरीगंज क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

इन घटनाओं के बाद कई घरों में होली का उत्साह मातम में बदल गया। कहीं मां की मौत से बच्चे बिलख उठे तो कहीं परिवार के कमाने वाले सदस्य के चले जाने से भविष्य पर संकट खड़ा हो गया। रंगों के इस पर्व पर हुई इन दुखद घटनाओं ने जिले के कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed