सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP: Young man dies after consuming toxic substance, family says someone forced him to drink poison, there was

UP: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजन बोले- किसी ने जबरन जहर पिलाया, चल रहा था विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी के बरसंडा पट्टी गांव निवासी हनुमान गौतम की विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद के चलते उन्हें जबरन जहर पिलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था, जिससे घर में गहरा शोक है।

UP: Young man dies after consuming toxic substance, family says someone forced him to drink poison, there was
शिवा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अमेठी में कमरौली के  बरसंडा के पट्टी गांव निवासी हनुमान गौतम (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Trending Videos


परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर अचानक हनुमान गौतम की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भांजे राजू, जो गोरखपुर में पुलिस विभाग में तैनात बताए जा रहे हैं, ने फोन पर आरोप लगाया कि हनुमान को नशीले तरल पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाया गया। परिजनों का कहना है कि उनका परिवार के ही एक व्यक्ति से रास्ते में खूंटा बांधने और गाड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर वह डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत करने भी गया था। आरोप है कि पट्टीदार के कथित दबाव और विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था।

थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि हनुमान प्रसाद नामक व्यक्ति रास्ते के विवाद की शिकायत लेकर थाने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन संबंधित पक्ष वहां नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देर रात तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किए गए हनुमान प्रसाद गौतम की देर रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

हनुमान बैंक मित्र केंद्र का संचालन करते थे और उसी आय से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके निधन से पत्नी गयावती पूरी तरह टूट गई हैं। घर में मौजूद चारों बेटियां महिमा (13), कांति (11), प्रीति (9), ललिता (7) और बेटे गोलू (5) व मोलू (3) का रो-रोकर बुरा हाल है।

हनुमान ही परिवार का इकलौता सहारा थे। उनके जाने से बच्चों के भविष्य पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। घर के आंगन में पसरा सन्नाटा और बिलखते बच्चों की आवाजें हर किसी की आंखें नम कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed