सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer riding a bicycle dies after being hit by a vehicle

Amethi News: वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार किसान की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bicycle dies after being hit by a vehicle
सरेसर में मृतक बद्री सिंह के गमगीन परिजन।
विज्ञापन
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर सरेसर गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार किसान बद्री सिंह (45) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सरेसर निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई रविवार रात खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के पास नहर मार्ग की पुलिया के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन की चपेट में उनकी साइकिल आ गई। संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत वहां से चला गया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। वाहन की पहचान होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बद्री सिंह की मौत के बाद पत्नी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए कहती हैं कि वह अपने पति का भोजन के लिए इंतजार कर रही थीं, लेकिन मौत की खबर मिली। बेटे विवेक व अमन सिंह और बेटी शिवानी पिता की मौत से बिलख रहे हैं। बुजुर्ग पिता बम बहादुर सिंह गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed