सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 beds reserved in medical college, 10 beds in district hospital

Amethi News: मेडिकल कॉलेज में 20, जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
20 beds reserved in medical college, 10 beds in district hospital
गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्प्ताल।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली पर स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 20, जिला अस्पताल में 10 और सभी 13 सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिले में 30 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
Trending Videos

होली के पर्व पर दुघर्टना, लड़ाई-झगड़े व रंग खेलते समय गंभीर हादसे को देखते हुए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तीन मार्च की शाम से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। वहीं जिले में आंख व त्वचा रोग विशेषज्ञों को ऑन कॉल रखा गया है। जिले में ब्लैक स्पॉट व करीब 30 स्थानों पर हादसे होने की संभावना रहती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन स्थानों के आसपास एंबुलेंस रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इन स्थानों पर लोगों की लापरवाही से हादसा होता भी है तो उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। इसके अलावा 102 एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की 24 घंटे व्यवस्था रहेगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि बताया कि होली के दिन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। जरूरत पर चिकित्सक ऑन काल उपलब्ध होंगे।
पर्व पर निर्बाध मिलेगी बिजली
होली पर्व पर ऊर्जा निगम की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराए जाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उपकेंद्रवार टीमें गठित की गई हैं। फाल्ट आने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराएंगी। इसके अलावा संबंधित उपकेंद्र के जेई को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इन नंबरों पर करें काल
पुलिस के लिए: 112
एंबुलेंस के लिए: 102, 108
अग्निशमन विभाग के लिए: 101
बिजली विभाग के लिए: 1912
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed